फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या को धार्मिक आभा के अनुरूप सजाने का काम शुरू, करोड़ों के इन प्रोजेक्ट्स पर होगा काम

Tue, 13 Mar 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रामनगरी को उसकी धार्मिक आभा के अनुरूप सजाने-संवारने का काम अब तेजी से शुरू होने जा रहा है। पहले फेज में करीब 67 करोड़ का टेंडर हो चुका है। कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम के इंजीनियरों के साथ फर्म साजो-सामान लेकर मैदान में उतर गई है। शुरूआत राममंदिर आंदोलन के सलाका पुरुष रहे महंत स्व. रामचंद्र परमहंस के दिगंबर अखाड़ा से की गई है।

विज्ञापन


यहां मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ का हमेशा आना-जाना रहता है। इसके अलावा पुराने रोडवेज पर अंडर ग्राउंड पार्किंग, हाई-वे के पास नया बस अड्डा, राम की पैड़ी व रामकथा संग्रहालय का रिनोवेशन, नया घाट व गुप्तारघाट पर पार्क समेत पाटेश्वरीदेवी मंदिर का सुंदरीकरण के काम शुरू होने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से एक दिन पहले यहां रामकथा पार्क में रामराज्याभिषेक समारोह के दौरान 133 करोड़ की योजनाओं का एलान किया था। दो पैकेज में टेंडरिंग की शुरूआत होनी थी। पहले पैकेज में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से वित्तीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें ई-टेंडरिंग के जरिए करीब 67 करोड़ के विकास कार्यों टेंडर हुआ है। हालांकि अभी वर्क आर्डर की प्रक्रिया चल रही है। मगर इसके पहले ही टेंडर लेने वाली दिल्ली की अभिलाषा इंटरप्राइजेज ने कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम के साथ मिलकर काम को रफ्तार दे दी है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि अयोध्या में स्वीकृत कार्यों की सख्त मॉनीटंरिंग व खुद मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट होने के नाते टेंडर डालने से तमाम कंपनियां पीछे हट गई थीं। डर सता रहा था कि थोड़ी सी चूक भी बर्दाश्त नहीं हो पाएगी। ऐसे में मेडिकल कॉलेज समेत कई प्रोजेक्टों को सफलता से पूरा कर रही अभिलाषा इंटर प्राइजेज ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में काम हासिल किया है। सभी कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके तायल को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

होने वाले कार्यों और कुल लागत पर एक नजर

दिगंबर अखाड़ा में चल रहा बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण। - फोटो : amar ujala
दिगंबर अखाड़ा में बहुउद्देशीय हाल--2.75 करोड़
साकेत पेट्रोल पंप के पास नया बस डिपो--10.85 करोड़
अयोध्या के पुराने बस स्टैंड पर पार्किंग--19.35 करोड़
राम की पैड़ी का जीर्णोद्धार--12.04 करोड़
रामकथा संग्रहालय में रामकथा गैलरी--6.06 करोड़
गुप्तारघाट व नया घाट पर पार्क--15.68 करोड़
पाटेश्वरी देवी मंदिर में पार्किंग व शौचालय--27 लाख

काम शुरू हो गए, गुणवत्ता होगी उच्चकोटि : महाप्रबंधक
कार्य करा रही संस्था के महाप्रबंधक राज किशोर सिंह का कहना है कि अयोध्या में विकास के काम शुरू हो गए हैं। काम की गुणवत्ता उच्चकोटि की होगी। प्रोजेक्ट मैनेजर एसके तायल की टीम मॉनीटरिंग करेगी। सबसे पहले दिगंबर अखाड़ा में 2.75 करोड़ खर्च कर मल्टीपरपज हाल के साथ दो फ्लोर में 12 कमरे बनने का काम शुरू किया गया है। इसी के साथ रामकथा संग्रहालय और राम की पैड़ी का रिनोवनेशन होगा।

रामकथा पार्क और रामकथा संग्रहालय को जोड़ने के लिए नाला के ऊपर पुल व क्यू हाल भी बनेगा। अयोध्या के पुराने बस अड्डे पर अंडर ग्राउंड पार्किंग बनेगी। नया बस अड्डा साकेत पेट्रोल पंप के पास हाई-वे किनारे बनेगा। गुप्तारघाट व नया घाट पर दो पार्क डवलप होने हैं, साथ ही पाटेश्वरी देवी मंदिर का सुंदरीकरण होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें