फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूसरे के बिजली कनेक्शन से अपना मोबाइल नंबर घर बैठे खुद हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दूसरे के बिजली कनेक्शन के बिल और अन्य सूचनाओं के मेसेज आपके मोबाइल पर आ रहे हैं या अपने कनेक्शन का बिल बनने का मेसेज नहीं मिल रहा है तो अब बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं को घर बैठे गलत बिजली कनेक्शन से अपना मोबाइल नंबर हटाने की सुविधा दी है।
विज्ञापन

लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ता इस लिंक https://consumer.uppcl.org/wss/dlink-mobile-number पर जाकर अपना नंबर गलत कनेक्शन से हटाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ओटीपी से होगा सत्यापन
अधीक्षण अभियंता (स्मार्ट मीटर) हरीश चौधरी के मुताबिक, पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी से सत्यापन करना होगा। इसके बाद उन बिजली कनेक्शनों के अकाउंट नंबर दिखाई देंगे, जिनमें मोबाइल नंबर दर्ज है। उपभोक्ता सही कनेक्शन की पहचान कर अपना नंबर हटाने के लिए संबंधित अकाउंट चुनकर अनुरोध सबमिट कर सकते हैं। नंबर हटने की प्रक्रिया महीने के अंत में पूरी होगी। मध्यांचल निगम के एक अधिकारी के मुताबिक, बिलिंग एजेंसी के कर्मचारियों ने सर्वे के दौरान सही मोबाइल नंबर दर्ज नहीं किए। कार्यालय से ही कई कनेक्शनों में एक ही उपभोक्ता का मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। इससे लोगों को दूसरे के बिजली बिल के मेसेज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें