फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारियों को विश्वास में लेकर हटाएं अतिक्रमण

Thu, 29 Jan 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
विज्ञापन
मलिहाबाद। नगर पंचायत की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान तोड़फोड़ से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही अतिक्रमण हटाया जाए।
विज्ञापन


संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता व महामंत्री जीशान वली ने बताया कि नगर पंचायत के लोगों ने व्यापारियों से संवाद किए बिना तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। इससे व्यापारियों, स्थानीय निवासियों की रोजी-रोटी पर हमला किया गया है। उक्त लोगों से संवाद स्थापित कर पारदर्शी व न्यायोचित समाधान निकालते हुए सभी पक्षों को विश्वास में लिया जाए। 22 जनवरी को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाया था।

इस दाैरान महामंत्री जीशान वली, विधि सलाहकार मो. फुरकान, शारिक शमीम, कोषाध्यक्ष पीयूष गुप्ता, उपाध्यक्ष राशिद अली बेग, संगठन मंत्री निवेश गुप्ता, युवा अध्यक्ष भोला गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें