फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली मीटर में मिला रिमोट, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
इसी रिमोट से की जा रही थी बिजली की चोरी।
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज के एक घर में मीटर में रिमोट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। उपभोक्ता पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाकर बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि 22 अक्तूबर को रेजीडेंसी उपकेंद्र के तहत जगत नरायन रोड निवासी सैयद वदूदुल हक के घर से पुराना मीटर हटाकर नया लगाया गया था। उतारे गए मीटर की पांच नवंबर को उपभोक्ता के सामने जांच की गई। मीटर खोलने पर उसमें रिमोट मिला, जिससे बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वजीरगंज, चौक, ठाकुरगंज आदि क्षेत्रों में बिजली मीटरों में रिमोट लगाने का खेल एक ठेकेदार की सरपरस्ती में चल रहा है। उसके कर्मचारी मीटर की सील तोड़कर उसमें रिमोट लगा रहे हैं। छह माह में छह से ज्यादा मीटरों में रिमोट मिल चुके हैं, परीक्षण खंड के अभियंता इस पर रोक नहीं लगा पा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें