फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलेमा बोले- भारत हमारे डीएनए में, हम यहां के मूल निवासी, इसे कभी बंटने नहीं देंगे

Sun, 11 Mar 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुल्क व मिल्लत बचाओ कॉन्फ्रेंस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जमीयत उलेमा के प्रदेश स्तरीय मुल्क व मिल्लत बचाओ कॉन्फ्रेंस में सभी मजहब के धर्मगुरुओं ने शनिवार को एक मंच से एकता और अमन का पैगाम दिया। धर्मगुरुओं ने साफ कहा कि हिंदुस्तान हमारा है, जाति व मजहब के नाम पर इसे बंटने नहीं देंगे। इस दौरान नफरत की राजनीति करने वालों पर जमकर निशाना साधा गया।

विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस में दलित-मुस्लिम एकता के लिए संयुक्त खानपान, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही संदेश दिया गया कि पर्सनल लॉ में किसी भी तरह की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोमती किनारे झूलेलाल मैदान में उमड़े हुजूम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सैयद महमूद असद मदनी ने कहा कि हम हिंदुस्तान में बाई चांस नहीं, बल्कि बाई चॉइस रह रहे हैं। हमारे डीएनए में भारत है और हम ही इसके असल बाशिंदे हैं। हिंदुस्तान को हमसे कोई छीन नहीं सकता।
विज्ञापन


मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने कहा कि अखंड भारत छोटे-छोटे खंडों से मिलकर बना है, यही हमारी विशेषता है। हर व्यक्ति को अमन के साथ रोटी, कपड़ा और मकान चाहिए। जो इसे दे पाएगा, वो ही हमारा है।

'पूरा विश्व बम और बारूद पर बैठा है'

मंच पर मौजूद विभिन्न धर्मों के नेता। - फोटो : amar ujala
बोध मंदिर गया के सचिव भंते अशोक शाक्य ने कहा कि पूरा विश्व बम और बारूद पर बैठा है। अमन की कोशिशों से ही मानवता को बचाया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष भदंत शांति मित्रा ने कहा कि हमें एक होकर मानवता के लिए रास्ता बनाना होगा।

ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में तलाक के मामले दूसरे समुदाय से कम हैं, इसके बावजूद तीन तलाक को लेकर निशाना बनाया जा रहा है। गाय, लव जेहाद के बहाने मुस्लिम समुदाय को डराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 18 मार्च को तीन तलाक बिल के खिलाफ महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी, सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मतीनुल हक ओसामा कासमी, टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना शाह फजले मन्नान रहमानी, नदवा के प्रधानाचार्य मौलाना सईदुर्रहमान आजमी नदवी, बुद्ध फोरम गया के सचिव अजमत हुसैन खान, ज्ञानवापी मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल बातिन ने आपसी भाईचारा और अमन कायम रखने पर जोर दिया।

चौकीदार की चौकीदारी में लुट रहा देश : अग्निवेश

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली व स्वामी अग्निवेश। - फोटो : amar ujala
आर्य समाज के अध्यक्ष स्वामी अग्निवेश ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी खुद को देश का चौकीदार बता रहे हैं लेकिन उनकी चौकीदारी में नीरव मोदी 11300 करोड़ लेकर भाग गया। उसका रिश्तेदार मेहुल चोकसी भी फरार है, अब वीडियोकॉन का मालिक भी 20 हजार करोड़ लेकर चंपत हो चुका है। क्या सरकार की मिलीभगत के बगैर इतना बड़ा भ्रष्टाचार हो सकता है।

अग्निवेश ने कहा कि 27 मार्च को भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली कूच कर मोदी से सवाल करेंगे। उन्होंने योगी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के नाम पर फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। अल्पसंख्यकों को बांटा जा रहा है। युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं, इस पर हम चुप नहीं बैठेंगे।

आरएसएस को हथियारों की क्या जरूरत : प्रकाश
डॉ. भीमराव अंबेडकर के पौत्र डॉ. प्रकाश अंबेडकर ने भीमा कोरेगांव का जिक्र करते हुए कहा कि आज दलित और मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं। जो हथियार बीएसएफ के पास नहीं हैं, वो आरएसएस के पास हैं। देश में सुरक्षा के लिए सेना और पुलिस मौजूद है। फिर ऐसी क्या जरूरत है कि पीएम और मोहन भागवत हथियारों की पूजा करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जस्टिस लोया जैसे अंजाम की मिल रही धमकी : बग्गा

सम्मेलन में मौजूद मुस्लिम समाज के नेता। - फोटो : amar ujala
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी के हालात हैं। विरोध की आवाज को दबाया जा रहा है। मुसलमानों की नजदीकी की वजह से जस्टिस लोया जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी रही है। उन्होंने सीएम योगी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा, मैं सिख हूं, हिंदू नहीं हूं, फिर भी मैं होली मनाता हूं और ईद भी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें