फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 20 जून से यूपी सरकार बांटेगी नि:शुल्क खाद्यान्न, 14.71 करोड़ लाभार्थियों को राशन का लक्ष्य निर्धारित

Sun, 06 Jun 2021 09:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

20 जून से 14.79 करोड़ लाभार्थियों को तीन महीने का निशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंत्योदय और पात्र गृहस्थ लाभार्थियों को निशुल्क राशन का वितरण हो रहा है जो 15 जून तक चलेगा। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से राशन का वितरण शुरू होगा। 20 जून से 14.79 करोड़ लाभार्थियों को तीन महीने का निशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


खाद्य विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 किलो प्रति यूनिट (तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल) खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। खास तौर से इस वितरण में दिहाड़ी मजदूर, पटरी दुकानदार, व ठेला लगाने वाले सैकड़ों लोगों को राहत देने की मंशा है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत उचित दर की दुकानों पर राशन वितरण के दौरान टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। इसमें दुकान पर एक समय में पांच उपभोक्ता ही मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें