लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल व वरिष्ठ महामंत्री सचिन कंछल ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स में बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 15 अगस्त से पूरे देश में लागू होने वाले फैसले से अब मात्र 3000 रुपये एक बार देने पर सालभर में 200 बार टोल पार किया जा सकेगा। इससे व्यापारियों को लाभ होगा। (संवाद)