फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 35 रुपये किलो की दर से मिलेगा प्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महंगे प्याज से परेशान जनता को राहत देने के लिए दुबग्गा स्थित नवीन सब्जी एवं फल मंडी से मंगलवार को 15 वाहन विभिन्न इलाकों के लिए रवाना किए गए। एनसीसीएफ इनके माध्यम से 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराएगी। एक व्यक्ति को अधिकतम दो किलो प्याज मिलेगा।
विज्ञापन

मंडी आढ़ती अजय सिंह ने बताया कि वाहन बुद्धेश्वर, आम्रपाली योजना, चौक, हजरतगंज, राजाजीपुरम, आईआईएम रोड, आलमबाग, गोमतीनगर, आशियाना और काकोरी मोड़ समेत कई इलाकों में पहुंचकर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक स्टॉल लगाएंगे।
एनसीसीएफ के शाखा प्रबंधक शशि कुमार झा, सहायक प्रबंधक कौशलेंद्र कुमार मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र प्रताप सिंह, विशाल कुमार, सहायक प्रबंधक अमन असवाल, ऑफिस असिस्टेंट विनोद कुमार सिंह, मंडी अध्यक्ष मयंक लाला यादव ने वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें