फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री।
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज में विधायक डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम ने मंगलवार को 12वें दिन भी बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाई। टीम ने नाव और ट्रैक्टर के जरिये मिल्लतनगर, लोहरामऊ, जायसवाल चौराहा, अपना लॉन, मथुरा विहार और शिवशक्ति नगर समेत कई इलाकों में राशन और पेयजल वितरित की। नवरात्र में व्रत रखने वालों को फलाहार भी दिया गया।
विज्ञापन

150 महिलाओं को वर्क संस्था ने बांटे पैड
वर्क संस्था ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 150 महिलाओं को सैनेटरी पैड के साथ जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। 100 पैकेट पोहा, 200 बोतल पानी, 60 मोमबत्तियां, माचिस, ओआरएस, सैनिटाइजर, बीटाडीन, रुई-पट्टी और चायपत्ती के 70 पैकेट भी वितरित किए। इस दौरान संस्था की रुबीना, शबीना, दरख्शा, रेशमा, आदिल, आसिफ, जुबैर, मुअज्जम और इरशाद मौजूद रहे।

बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री।

बाढ़ प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें