उत्तराखंड के जरूरतमंदों के लिए भेजी राहत सामग्री
लखनऊ। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की मदद के बाद अब टीम लखनऊ ने उत्तराखंड के जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री भेजी है। इंदिरानगर स्थित पीस एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में 10 टन राहत सामग्री भरे ट्रक को इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने हरी झंडी दिखाई। मौके पर टीम लखनऊ के सचिव मुर्तजा अली, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद, वामिक खान आदि मौजूद रहे। (संवाद)