फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेठ में दुपहरी में ठंडी हवा के झोंकों से राहत

विज्ञापन
तेज धूप ने किया परेशान।
विज्ञापन
लखनऊ। ज्येष्ठ मास के पहले दिन शनिवार को सुबह से चल रहे ठंडी हवा के झोंके दोपहर में तेज धूप के बीच राहत की बयार लेकर आए। शाम को भी मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, चार और पांच मई को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम पारा 23.1 डिग्री रहा, जो शुक्रवार को 21.3 डिग्री था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, निवर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से शनिवार को मौसम साफ और शुष्क रहा। आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चार मई से आंधी-तूफान के साथ बारिश का अगला दौर शुरू होगा। लखनऊ में हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं। मई के शुरुआती 10 दिनों में लू चलने की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम सामान्य से कम होने के आसार हैं।

तेज धूप ने किया परेशान।

तेज धूप ने किया परेशान।

तेज धूप ने किया परेशान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें