फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 27 नए जन आरोग्य मंदिर खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में 27 नए जन आरोग्य मंदिर खुल गए हैं। यहां डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। इससे मरीजों को घर के नजदीक ही इलाज की सुविधा मिलने से राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि इन केंद्रों पर जांच की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

एनएचएम के तहत जिले में 75 जन आरोग्य मंदिर चल रहे थे। विभाग ने 33 नए केंद्र शुरू करने की मांग की थी, जिनमें से 27 शुरू कर दिए गए हैं। बीते माह चयनित डॉक्टरों को इन पर तैनाती दी गई है। अब जिले में 102 जन आरोग्य केंद्रों पर इलाज मिलने लगा है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, छह और केंद्रों पर जल्द इलाज शुरू होगा। बीते माह हुए वॉक इन इंटरव्यू में चयनित डॉक्टरों को एक लाख रुपये वेतन मिल रहा है। वहीं, पुराने डॉक्टरों का वेतन 75 हजार रुपये है। इनमें से कई डॉक्टर नौकरी छोड़ने की तैयारी में हैं। उधर, अफसरों का कहना है कि एनएचएम से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में अभी पुराने डॉक्टरों का वेतन नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें