फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कौस्तुभ आनंद चंदोला की तीन कृतियों का विमोचन

विज्ञापन
हजरतगंज ​स्थित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के प्रेमचंद्र सभागार में पर्वतीय महापरिषद लखनऊ एवं सा
विज्ञापन
लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद और साहित्यिक संस्था समीहा की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार कौस्तुभ आनंद चंदोला की तीन साहित्यिक कृतियों का विमोचन हिंदी संस्थान के प्रेमचंद सभागार में किया गया। इन कृतियों में निबंध संग्रह हिमालय की चिट्ठियां, कहानी संग्रह बिना पूंछ का बैल और काव्य संग्रह संवेदन शामिल रहीं। लविवि के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए समारोह में मुख्य अतिथि रंगकर्मी व निर्देशक मनोज चंदोला की मौजूदगी में विचार गोष्ठी भी हुई। मुख्य संयोजक टीएस मनराल ने बतायाकि इस दौरान कौस्तुभ आनंद के बहुचर्चित उपन्यास संयासी योद्धा पर बन रही कुंमाऊंनी फीचर फिल्म बाल गौरैया के स्थिर चित्रों का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर चारू तिवारी, अमिता दुबे, पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद जोशी, धन सिंह मेहता अनजान, महेंद्र सिंह रावत, ज्ञान पंत और नारायण पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें