लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) को 941 करोड़ रुपये की सौगात सोमवार को मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए भवनों का लोकार्पण व शुभारंभ करेंगे।
केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि शाम चार बजे मुख्यमंत्री कार्डियोलॉजी में 92 बेड के आईसीयू भवन और 340 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 300 बेड की क्षमता वाले जनरल सर्जरी विभाग के नए भवन, 500 बेड वाले ट्रॉमा-2 भवन, नए प्रशासनिक भवन, 450 बिस्तरों की क्षमता वाले पांच मंजिला डायग्नोस्टिक सेंटर और 14 नए कमरों वाले गेस्ट हाउस शिलान्यास भी किया जाएगा। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहेंगे।