फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चेतना स्रोत सहित पांच कृतियों का विमोचन

विज्ञापन
चेतना स्रोत सहित पांच कृतियों का विमोचन हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। चेतना साहित्य परिषद ने बुधवार को चारबाग स्थित रवींद्रालय सभागार में अपना 55वां संस्थापना दिवस समारोह मनाया। संस्था की त्रैमासिक पत्रिका चेतना स्रोत, डॉ. आशुतोष वाजपेयी की ओर से संपादित प्रेमनाथ तिथि पर्व पत्रिका, पं. शारदा प्रसाद शर्मा शारदेंदु की काव्य कृतियां ''नमन शहीदों को'' और ''ऑपरेशन सिंदूर'' व आर्य दीनबंधु सरल की पुस्तक ''शून्य शब्द बनता है'' का विमोचन किया गया। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक साहित्यकारों को विभिन्न स्मृति सम्मानों से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लविवि के पूर्व प्रोफेसर डॉ. हरिशंकर मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जेएनपीजी कॉलेज के पूर्व रीडर डॉ. उमाशंकर शुक्ल शितिकंठ मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि संस्था के संरक्षक रत्नेश गुप्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें