लोकबंधु अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को लोकबंधु अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने नवजात कन्याओं के साथ केक काटा, जिसमें नानी, दादी, बुआ और मामी सहित अन्य परिजन भी शामिल हुए। अपर्णा यादव ने उपस्थित लोगों को सुकन्या योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी दौरा किया। उपाध्यक्ष ने अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे एसएनसीयू, केएमसी, वार्ड और लेबर रूम में जाकर नवजात बच्चियों के परिजनों को कन्या जन्मोत्सव के महत्व और योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी और वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज अर्चना सिंह उपस्थित रहे।
लोकबंधु अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव
लोकबंधु अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव
लोकबंधु अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव
लोकबंधु अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव
लोकबंधु अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव