फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस धमकी मामला, मुलायम को क्लीन चिट देने वाली फाइनल रिपोर्ट खारिज

Tue, 05 Feb 2019 04:35 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav
विज्ञापन
वरिष्ठ आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को फोन पर कथित तौर पर धमकी देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को क्लीन चिट देने वाली पुलिस की फाइनल रिपोर्ट सीजेएम आनंद प्रकाश ने खारिज कर दी है। सीजेएम ने सोमवार को मामले को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश देते हुए वादी को 11 फरवरी को बयान दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन




अमिताभ ठाकुर ने 10 जुलाई, 2015 को गोमतीनगर थाने में मुलायम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पहले दरोगा कृष्णानंद तिवारी ने 12 अक्तूबर, 2015 को, और फिर विवेचक व सीओ बाजार खाला रहे अनिल कुमार यादव ने 9 अक्तूबर 2018 को मुलायम को क्लीन चिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने इसे कोर्ट में चुनौती देते हुए कहा था कि मुलायम व उनके बीच बातचीत को लेकर कोई मतभेद नहीं है। बातचीत के रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि मुलायम उनके कार्यों से सहमत नहीं थे। अमिताभ ने आरोप लगाया कि विवेचक ने मुलायम के राजनीतिक रसूख को देखते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें