फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पाइप में करंट उतरने से किशोर की मौत

Mon, 08 Jul 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात एल्यूमीनियम का पाइप बिजली की लाइन के संपर्क में आ गया। इससे किशोर की मौत हो गई। वह छत पर पाइप रख रहा था। किशोर की मौत से घर वालों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सलोन कस्बे में ओवरब्रिज के निकट अनिल कुमार साहू का परिवार रहता है। घर के सामने से ही बिजली की लाइन गुजरी है। अनिल कुमार ने खिड़की में लगाने के लिए एल्यूमीनियम का पाइप मंगाया था। देर रात रिक्शा चालक पाइप उठाकर अनिल के बेटे आलोक साहू (17) को पकड़ा रहा था। पाइप उठाते समय वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इससे आलोक करंट की चपेट में आ गया। तेज झटका लगने से वह छत से नीचे गिर गया। घर वाले उसे सीएचसी लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें