फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास विवि : घटिया सामग्री मिलने पर मंत्री ने रुकवाया काम

विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में हो रहे निर्माण काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। ये खुलासा पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप के मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान हुआ है। नाराज मंत्री ने फिलहाल काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन

मंत्री नरेंद्र कश्यप निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां कार्यदायी संस्था की ओर से की जा रही गड़बड़ी को पकड़ा। मंत्री ने लैब और हॉस्टल निर्माण की गुणवत्ता की गहन जांच की। ईंटों की मजबूती परखने के लिए दो ईंटों को आपस में टकराया, जो तुरंत टूट गईं। पिलरों की संरचना मानकों के अनुरूप नहीं थी, कई स्थानों पर उनका आकार असंतुलित है व दीवारों की चिनाई भी कमजोर मिली। कार्यदायी संस्था को तत्काल नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। गुणवत्ता में सुधार नहीं होता है तो संबंधित ठेकेदार और एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर बदल दिया जाएगा। बता दें कि विश्वविद्यालय में नए भवन का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें