फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहली बार नेचर इंडेक्स रैंकिंग में पुनर्वास विवि, ओवरऑल रिसर्च आउटपुट में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने पहली बार नेचर इंडेक्स रैंकिंग में जगह बनाई है। विश्वविद्यालयों की श्रेणी में उसे 162वां स्थान मिला है, जबकि ओवरऑल रिसर्च आउटपुट में दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 की अवधि में शोध डाटा के आधार पर यह रैंकिंग जारी हुई है। पुनर्वास विश्वविद्यालय ने भारत के सभी 389 उच्च शिक्षण संस्थानों में 215वां और विश्वविद्यालयों में 162वां स्थान हासिल किया है। रसायन विज्ञान श्रेणी में देश में विश्वविद्यालय को 139वां और बायोलॉजिकल साइंस में 59वां स्थान मिला है।

विश्वस्तर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा विवि
पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने कहा कि समूचे विश्व में यह विश्वविद्यालय दिव्यांगता के क्षेत्र में सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनेगा। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का आदर्श वाक्य है- संवेदना, सेवा और सहयोग। हम सभी को इस बड़े लक्ष्यों को हासिल करना है।
विज्ञापन



लखनऊ विश्वविद्यालय को नहीं मिली जगह
नैक से ए डबल प्लस रैंक हासिल करने वाला लखनऊ विश्वविद्यालय नेचर इंडेक्स रैंकिंग में स्थान नहीं बना पाया है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी ओर से बेहतरी के तमाम तरह के दावे करता है।

ये उपलब्धियां हमारे संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं। शोध संस्कृति और नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता ने हमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित किया है।
विज्ञापन

- प्रो. संजय सिंह, कुलपति, पुनर्वास विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें