लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात जुलाई 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि एक जुलाई निर्धारित थी। इस संबंध में प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी ने बताया कि सीयूईटी-पीजी व नॉन-सीयूईटी दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।