फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्लैट में 60 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को इंटीग्रेटेड एलएलबी प्रवेश परीक्षा से छूट

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर एक अहम सूचना जारी की है। विवि के अनुसार, नौ जुलाई को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा में उन अभ्यर्थियों को शामिल नहीं होना होगा, जिन्होंने विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन किया है और क्लैट-2026 में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को सीधे क्लैट की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इस बाबत प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव का कहना है कि विवि ने सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 अंक और ओबीसी, एससी/एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 54 अंक निर्धारित किए हैं। जिन अभ्यर्थियों के क्लैट-2026 में इससे कम अंक हैं, उनके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें