पुनर्वास विश्वविद्यालय: पीजी में आवेदन अब 15 जुलाई तक
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में परास्नातक में आवेदन की आखिरी तारीख 28 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। ऐसे में अब वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं जो सीयूईटी के माध्यम से आवेदन नहीं कर पाए थे।
पीजी के लिए एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू, एमसीए, एमबीए, बीएड, एमटेक के अलावा गैर सीयूईटी एमपीओ, सभी प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, पीजीडीएवीटी, पीडीसीडी, डी.फार्मा, लेटरल एंट्री, पीजीडीआईपीएम के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। जो अभ्यर्थी सीयूईटी-पीजी परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं और गैर सीईयूटी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें इस https://dsmruadm.samarth.edu.in/index.pho लिंक पर जाना होगा। साथ ही जो अभ्यर्थी सीयूईटी-पीजी परीक्षा में शामिल हुए है, उन पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों को इस लिंक https://dsmrucuet.samarth.edu.in/pg पर जाना होगा।