लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग, फैकल्टी ऑफ योगा एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन की ओर से सोमवार को योग सभागार में द्वितीय ध्यान दिवस का आयोजन किया गया। फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव ने ध्यान के मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला।
अधिष्ठाता प्रो. अशोक कुमार सोनकर ने नियमित ध्यान को आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के लिए आवश्यक बताया। अर्चना वर्मा ने ध्यान को प्राचीन योगिक विधि बताया। इस अवसर पर डॉ. उमेश कुमार शुक्ला, डॉ. सुधीर मिश्रा, डॉ. राम किशोर, श्री शोभित सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।