फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: यूपी में घर चाहिए तो जरूर देखें ये खबर

Tue, 17 Nov 2015 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में एलडीए की कुर्सी रोड की सरगम, अलीगंज की सेक्टर-सी, एस और प्रियदर्शनी कॉलोनी की सोपान एन्क्लेव आवासीय योजनाओं में करीब 600 फ्लैट की योजना खुली है। पंजीकरण 18 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

 
इन फ्लैटों की कीमत 24 लाख रुपये से शुरू हो रही है। क्षेत्रफल 400 वर्ग फीट से 1200 वर्ग फीट के बीच है।

इन योजनाओं को लॉन्च करने की घोषणा बहुत पहले ही प्राधिकरण ने कर दिया था। सरगम और सोपान में फ्लैट खाली हैं। जबकि, सेक्टर सी और एस योजना नई हैं।  इन तीनों ही आवासीय योजनाओं में फ्लैटों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

ऐसे में आवंटियों को बहुत अधिक दिन कब्जे के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एलडीए की जनसंपर्क अधिकारी भावना सिंह ने बताया कि, इन फ्लैटों के लिए पंजीकरण पुस्तिका लालबाग और गोमती नगर एलडीए में यूको बैंक की शाखाओं में बेची जाएंगी। पंजीकरण अगले एक महीने तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें