फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभियान चलाकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का कराया जाएगा पंजीकरण

विज्ञापन
अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव।
विज्ञापन
लखनऊ। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू कर पंजीकरण कराया जाएगा। अब भी तमाम लोगों में श्रम कानूनों के प्रति जानकारी का अभाव है, लिहाजा ब्लाॅकस्तर तक कैंप लगवाकर श्रमिकों से संवाद किया जाएगा। ये बातें कानपुर से स्थानांतरित होकर लखनऊ मंडल का चार्ज संभालने वालीं अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने कहीं।
विज्ञापन



चारबाग स्थित श्रम आयुक्त कार्यालय में शनिवार को अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए उन्होंने प्रेसवार्ता कर बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी वर्ग के श्रमिकों को समय से न्यूनतम मजदूरी मिले, मृतक श्रमिकों के आश्रितों को सरकारी योजना का लाभ मिले, बाल श्रमिकों का चिह्नांकन व उनको सामाजिक सुरक्षा मिले, इन सबके लिए श्रमिकों का पंजीकरण जरूरी है। इसके लिए निर्माण श्रमिक बोर्ड, श्रम कल्याण परिषद, ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। लेबर अड्डों का औचक निरीक्षण किया जाएगा, श्रमिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इसके आधार पर पंजीकरण कैंप लगाए जाएंगे।


अपर श्रमायुक्त ने कहा कि उद्यमियों और श्रमिकों के बीच किसी भी विवाद का निपटारा कराया जाएगा, अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कोई दिक्कत न हो, इसका भी ख्याल रखा जाएगा। लखनऊ में 160 तो पूरे प्रदेश में अभी 3000 बच्चे अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें