एलडीए अपने पांच प्रोजेक्ट में करीब 706 फ्लैटों की कीमत घटाने के बाद उनके लिए पंजीकरण 15 अगस्त को खोलेगा। इसके साथ पुरानी योजनाओं में रिक्त फ्लैटों के लिए भी पंजीकरण खोले जाएंगे। प्राधिकरण की कुल 1992 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने की योजना है।
विज्ञापन
वीसी प्रभु एन सिंह का कहना है कि संपत्ति विभाग को अपनी तैयारी करने के लिए कह दिया गया है। पांच अपार्टमेंट में फ्लैटों की कीमतों में 5.42 से 16.50 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इससे तीन लाख से लेकर 12 लाख रुपये तक की कमी आई है। ये अपार्टमेंट कानपुर रोड योजना, मानसरोवर योजना और शारदानगर योजना में बने हैं।
पूर्व में ये फ्लैट व्यावसायिक जमीन पर बनाए गए थे। इस लैंडयूज को अब बदलकर आवासीय किया गया है। व्यावसायिक उपयोग को दूसरी जगह ले जाया गया है। इससे यह फ्लैट मध्यम वर्ग के बजट में आ गए हैं। पहले इन फ्लैटों के पंजीकरण खोले जाएंगे। इसके बाद बचे फ्लैटों को पहले आओ-पहले पाओ योजना में बेचा जाएगा।
प्रोजेक्टों की घटी कीमतें
प्रोेजेक्ट फ्लैट संख्या कीमत में कमी
रतन लोक 249 करीब 11 प्रतिशत
दीपशिखा 147 करीब 16.50 प्रतिशत
मेघा 72 करीब 5.40 प्रतिशत
भरणी 60 करीब 5.40 प्रतिशत
अश्लेषा 178 करीब 5.40 प्रतिशत
इन फ्लैटों में भी मिलेगा मौका
रश्मिलोक शारदानगर योजना (156), वजीर हसन रोड योजना (3), समाजवादी आवास देवपुर पारा (663), पूर्वा अपार्टमेंट कानपुर रोड (13), पंचशील भदरूख (1), सुलभ आवास शारदानगर योजना (2), फाल्गुनी अपार्टमेंट मानसरोवर योजना (12), सनराइज अपार्टमेंट मानसरोवर योजना (11), श्रवण अपार्टमेंट कानपुर रोड (126), आद्रा शारदानगर (48), मृगशिरा मानसरोवर योजना (57), अनुभूति अलीगंज (39), सरयू अपार्टमेंट गोमतीनगर विस्तार (9), ग्रीनवुड अपार्टमेंट गोमतीनगर विस्तार (8), रोहिणी अपार्टमेंट गोमतीनगर विस्तार (2), सुलभ आवास जानकीपुरम (15), पंचशील गोमतीनगर (6), अलकनंदा गोमतीनगर विस्तार (1), पारिजात गोमतीनगर (3), रिवरव्यू एंक्लेव पेंट हाउस गोमतीनगर विस्तार (1), सीजी सिटी (2), सरगम अपार्टमेंट कुर्सी रोड (110), जनेश्वर एंक्लेव कुर्सी रोड (523), सुलभ आवास गोमतीनगर विस्तार-6 (1), अपना घर गोमतीनगर विस्तार (2), सोपान एंक्लेव-1 प्रियदर्शिनी(255), सोपान एंक्लेव-2 प्रियदर्शिनी (93), सृजन अपार्टमेंट अलीगंज (128), वनस्थली गोमतीनगर विस्तार (1)। इनमें सात लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक के फ्लैट एलडीए बिक्री के लिए रखेगा।
वीसी के आदेश के मुताबिक कीमतों में कमी और रिक्त फ्लैटों के बेहतर लोकेशन पर होने के चलते एलडीए पहले पंजीकरण ही खोलेगा। इसके बाद जितने फ्लैट बचेंगे, उनको पहले आओ-पहले पाओ में बिक्री के लिए लगाया जाएगा। - राजेश कुमार शुक्ला, ओएसडी, एलडीए