फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीटेक में प्रवेश के लिए पंजीकरण अब 22 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक में प्रवेश के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया को 22 जून तक बढ़ा दिया गया है। पहले अंतिम तिथि 15 जून थी। दो विशेष चरणों में होने वाली काउंसलिंग के तहत पहले चरण की च्वॉइस फिलिंग और सीट लॉक की प्रक्रिया दो जुलाई तक होगी। सीट अलॉटमेंट चार जुलाई को होगा।
विज्ञापन

सीट कंफर्मेशन, फ्रीज व फ्लोट चार से सात जुलाई तक होगा। दूसरे चरण में च्वॉइस फिलिंग आठ व नौ जुलाई को होगी। सीट अलॉटमेंट 11 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 11 से 13 जुलाई तक जमा होगा। सीट फ्रीज व फ्लोट 11 से 13 जुलाई तक होगी।

तीसरे चरण में ऑनलाइन च्वॉइस लॉक 14 व 15 जुलाई तक होगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. ओपी सिंह ने बताया कि सीट अलॉटमेंट 17 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क व सीट फ्रीज, फ्लोट 17-18 जुलाई तक होगी। चौथे चरण में सीट अलॉटमेंट 19 जुलाई को होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क 19 से 21 जुलाई तक होगा। पहले चार चरणों में सीट लॉक करने वालों को 22 से 24 जुलाई तक मौजूद रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें