लखनऊ। एलडीए की अटल नगर योजना में 630 सस्ते फ्लैटों के लिए पंजीकरण शनिवार से खुल रहा है। ऑनलाइन तरीके से होने वाला पंजीकरण एक महीने तक चलेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को इसके आदेश जारी किए।
योजना में वन बीएचके के 539 और टू बीएचके के 91 फ्लैट हैं। इनकी कीमत 9.82 लाख रुपये से शुरू होती है। वन बीएचके फ्लैट का पंजीकरण शुल्क 55,658 रुपये और टू बीएचके का 1,00,852 रुपये है। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि योजना में लिफ्ट, पावर बैकअप जैसी सुविधाएं हैं। यहां करीब 500 चार पहिया वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी।