कक्षा नौ और 11 के छात्रों के पंजीकरण आज से, बोर्ड ने जारी किया शिड्यूल
यूपी बोर्ड के कक्षा नौ और 11 के छात्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। पंजीकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट गुरुवार से खोली जाएगी। जबकि कक्षा नौ और 11 में दाखिले की अंतिम तिथि 5 अगस्त है। छात्रों के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त है।
डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल अपने यूजर आईडी पासवर्ड से छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के लिए कक्षा 11 में प्रवेश लेने की अंतिम तिथ 20 अगस्त है। लेकिन सामान्य छात्र कक्षा नौ और 11 में पांच अगस्त तक ही दाखिला ले सकेंगे। 26 अगस्त से छात्रों के विवरण की जांच होगी। इसके अलावा 6 सितंबर से 20 सितंबर की मध्यरात्रि तक विवरण की त्रुटि सुधारी जाएगी। इस बार छात्रों के शैक्षिक विवरणों की त्रिस्तरीय जांच होगी।
बोर्ड ने इसकी व्यवस्था की है। शैक्षिक विवरणों की जांच पहले अभिभावक, फिर संबंधित कक्षा के शिक्षक और अंत में प्रधानाचार्य करेंगे। तीनों हस्ताक्षर करेंगे। बाद में यदि विवरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो तीनों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।