फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया की रीता बोलीं, 'आप' से मिले हैं राजनाथ

Wed, 02 Apr 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से कांग्रेस की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि राजधानी से जावेद जाफरी को टिकट देकर ‘आप’ ने यह सिद्ध कर दिया है कि उनकी व भाजपा के बीच साठगांठ है।
विज्ञापन


यही वजह है, ‘आप’ ने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए यहां से मुस्लिम प्रत्याशी को उतारा है।
रीता ने कहा, जब से राजनाथ सिंह लखनऊ से प्रत्याशी घोषित हुए हैं वे साठगांठ में ही लगे हुए हैं।

उन्हीं को फायदा पहुंचाने के लिए सपा ने भी अपने पुराने घोषित प्रत्याशी अशोक वाजपेयी के बजाय मंत्री अभिषेक मिश्रा को टिकट दे दिया।

इससे साफ है कि सपा, भाजपा व आप सभी आपस में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव मैदान में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें