फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LDA में फिर बदला इंजीनियरों का काम

Fri, 24 Jan 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए में अभियंताओं के बीच कार्य विभाजन एक बार फिर से किया गया है। इस विभाजन में हाल ही में अधिशासी अभियंता पद पर पदोन्नत किए गए रोहित खन्ना को बहुत अहम जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


उनको सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक चक गंजरिया प्रोजेक्ट (सीजी सिटी) का प्रभार दिया गया है। एलडीए उपाध्यक्ष ने चक गंजरिया का काम एक्सईएन संजीव सिन्हा से वापस ले लिया है।

इसके साथ ही जोनल व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। जिन जोनों को ए और बी में बांटा गया था, उन्हें खत्म कर अब एक में मिला दिया गया है।
मनीष सिंह को जेपी नारायण कन्वेंशन सेंटर, योगेश पाठक जोन 6 और 9, डीसी सचान को जोन 10 और 11। दुर्गेश श्रीवास्तव को भी काफी अहम योजनाएं दी गई हैं।
उन्हें जोन 6 और 7 के अलावा रिवर फ्रंट और लखनऊ मेट्रो से जुड़े काम सौंपे गए हैं। अब चक गंजरिया परियोजना के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क का काम रोहित खन्ना देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें