फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर खींची गई लक्ष्मण रेखा, जानें क्या होगा फायदा

Sun, 15 Nov 2015 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में अब चौराहों पर कही भी आटो-टेंपो खड़ा कर सवारियां नहीं चढ़ाई व उतारी जा सकेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने आटो व टेंपो के लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी है। इसके अंदर ही आटो व टेंपो खड़ा करना होगा। ट्रैफिक अफसरों ने सभी टीएसआई को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ट्रांस गोमती प्रभारी प्रेम शंकर शाही ने शनिवार को मुंशी पुलिया चौराहे पर आटो व टेंपो खड़े होने के लिए रेड लाइन खिंचवाई है।

संबंधित टीएसआई व टेंपो चालकों को बुलाकर रेड लाइन के अंदर ही सवारी चढ़ाने व उतराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, रेड लाइन के अंदर आटो व टेंपो काफी देर तक नहीं खड़े रहेंगे।

उन्होंने बताया कि टीजी क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर रेड लाइन बनवाई जाएगी। इसके बाद आटो व टेंपो उसमें खड़े हो सकेंगे।  रेड लाइन के बाहर वाहन खड़े वाहनों को चिन्हित कर चालान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आ रही हैं ये दिक्कतें

ट्रैफिक अफसरों ने बताया कि प्रमुख चौराहों पर रेड लाइन बनाने के लिए नगर निगम विभाग सहयोग नहीं कर रहा है। टीएसआई अपने निजी धन से पेंट खरीदकर चौराहों पर रेड लाइन बनवा रहे हैं।

अफसरों ने मामले से नगर निगम के अफसरों को अवगत कराया है। बावजूद इसके वह ट्रैफिक सुधार में रुचि नहीं ले रहे।

ट्रैफिक अफसरों ने रेड लाइन के बाहर आटो व टेपो खड़े मिलने पर उनका चालान एमसीआर से कराने को कहा है। चौराहों पर लगे कैमरे की मदद से जो भी आटो व टेंपो रेड लाइन के बाहर मिला तो उसका ई चालान कराया जाएगा। वहीं, चौराहों पर कार्यरत टीएसआई भी आटो व टेंपो गलत तरीके से खड़े मिलने पर उनका चालान कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें