रेडक्रॉस ने 30 टीबी मरीजों को बांटी पुष्टाहार पोटली।
लखनऊ। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की लखनऊ शाखा ने मंगलवार को 30 टीबी मरीजों को पुष्टाहार पोटली वितरित की। यह वितरण गोद लिए गए टीबी मरीजों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के मकसद से किया गया। रेडक्रॉस के सचिव अमरनाथ मिश्र और कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान और विभागाध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता की मौजूदगी में पोषण पोटली बांटी।
अमरनाथ मिश्र ने कहा कि टीबी के उपचार के साथ पौष्टिक आहार भी बहुत जरूरी है। सोसाइटी गोद लिए गए मरीजों को नियमित रूप से पुष्टाहार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। डॉ. चौहान ने बताया कि नियमित दवा, चिकित्सकीय देखरेख और पौष्टिक आहार से टीबी मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। इस दौरान गुरप्रीत सिंह शेट्टी, विपिन कुमार, राजकमल, प्रशांत बाजपेई और दयाशंकर वर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।