फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खूब बिकीं लाल-पीली साड़ियां

Sun, 26 Oct 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भूतनाथ के शो रूम में सजीं लाल पीली साड़ियां
विज्ञापन
लखनऊ। छठ महापर्व के लिए नए कपड़ों की परंपरा के चलते व्रती महिलाओं ने लाल और पीले रंग की साड़ियों की खूब खरीदारी की। कारोबारी बताते हैं कि दिवाली में जहां बंधेज की साड़ियों की मांग रही वहीं छठ में चुनरी प्रिंट की साड़ियां पसंद की गईं। बिहार के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में भी पूर्वांचल के लोकपर्व छठ की धूम है। व्रती महिलाएं नई साड़ियां पहनकर पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देती हैं। अमीनाबाद और भूतनाथ मार्केट में साड़ी के शोरूम के संचालक उत्तम कपूर बताते हैं कि 1000 से 3000 रुपये तक की हैंडवॉश वाली लाल व पीली साड़ियां खूब बिकीं। घट चोला साड़ी, मलाई सिल्क साड़ी, टिशू प्रिंटेड साड़ी और पोजिशन प्रिंट वर्क साड़ी की भी मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें