फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में रिक्रूटमेंट सेल रोकेगा धांधली, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय सिंह को जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू में नियुक्तियों में धांधली के आरोपों को देखते हुए अब रिक्रूटमेंट सेल बना दिया गया है। इसके अध्यक्ष पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. अजय सिंह हैं। यह सेल विभिन्न स्तरों पर नियुक्तियों में नियमावली का पालन सुनिश्चित कराएगा। साथ ही किसी तरह के आरोप लगने पर उनके निस्तारण सहित अन्य मामलों के लिए जवाबदेह होगा।
विज्ञापन

केजीएमयू में वर्ष 2004-05 में समूह ग केतहत हुई नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। इसी तरह अन्य नियुक्तियों में भी नियमों की अनदेखी करने के आरोप लगते रहे हैं। नियुक्ति से जुुड़े मामले को लेकर कई बार केजीएमयू प्रशासन को कोर्ट में भी जवाब देना पड़ा है। कुछ प्रकरणों में नियुक्ति से संबंधित नियमों की अनदेखी के लिए शासन से जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया गया। ऐसे में लिपिक से लेकर चयन कमेटी में रहे संकाय सदस्यों को नोटिस जारी किया गया, लेकिन जवाबदेही तय नहीं हो पाई। ऐसी स्थिति में अब केजीएमयू प्रशासन ने अलग से रिक्रूटमेंट सेल गठित कर दिया है। यह सेल यूनिवर्सिटी में होने वाली विभिन्न स्तर की नियुक्तियों में शासनादेश और नियुक्ति के संबंध में जारी होने वाली योग्यता का पालन सुनिश्चित करेगा। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि सेल बनने से नियमावली की पड़ताल आसानी से हो सकेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें