फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 600 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Tue, 15 Jul 2014 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व एक अन्य विभाग में करीब 600 सरकारी पद पर भर्ती शुरू हो रही है। आप भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्तियां निकाली हैं तो विद्युत सेवा आयोग में भी 150 से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती हो रही है।

यूपी लोक सेवा आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तारीख 16 अगस्त है। वहीं, परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तारीख 11 अगस्त रखी गई है।

ये है न्यूनतम योग्यता

अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी या कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान या जैव रसायन विज्ञान या सूक्ष्‍म जीवविज्ञान से स्नातक की उपाधि या रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए या फिर वह औषधि में उपाधि या केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित कोई अन्य समकक्ष डिग्रीधारक हो।

इसके अलावा, अभ्यर्थी की उम्र चालीस वर्ष से ज्यादा और 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

इतने हैं पद

इस विभाग में वर्तमान में कुल 430 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं जिसमें सामान्य 215, अनु.जाति 90, अनु.जनजाति 8 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 117 पद हैं। विशेष परिस्थिति में शासन के अनुरोध पर ये पद घट या बढ़ सकते हैं। वेतनमान 9300 से 34800/ ग्रेड वेतन रुपए 4200 है।

अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 115 रुपए जमा करने होंगे।

वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए यह फीस 55 रुपए होगी। विकलांग श्रेणी, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों को मात्र 15 रुपए देने होंगे।
विज्ञापन

विद्युत सेवा आयोग में भी निकली भर्तियां

उत्तर प्रदेश पावार कॉरपोरेशन लिमिटेड के तहत बैकलॉग भर्ती 2007 के समूह ख और समूह ग के शेष रह गए पदों पर भर्तियां होने वाली हैं।

इसके तहत कार्मिक अधिकारी के दो पद, सहायक समीक्षा अधिकारी के सात पद, आशुलिपिक (श्रेणी-3) के 17 पद, अपर निजी सचिव के दो पद, कार्यालय सहायक (श्रेणी-3) के 117 पद और कार्यालय सहायक (श्रेणी-3) लेखा के छह पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इन सभी पदों पर एक ही दिन लिखि‌त परीक्षा कराई जाएगी।

अभ्यर्थी www.uppcl.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख 31 जुलाई है वहीं, ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरा करने की तारीख 2 अगस्त तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें