फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नर्सिंग कॉलेजों में 233 शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 1.48 लाख सर्वाधिक प्रोफेसर का वेतन

Wed, 21 Sep 2022 09:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नर्सिंग कॉलेजों में भर्ती के लिए सात अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। ये नियुक्तियां संविदा के आधार पर होंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 13 नर्सिंग कॉलेजों के लिए 233 शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए सात अक्तूबर तक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। ये सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे।

विज्ञापन


ये भर्ती जालौन, बदायूं, आजमगढ़, बांदा, अंबेडकरनगर व सहारनपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों और कानपुर व कन्नौज के नर्सिंग कॉलेजों के लिए हो रही है। इनमें प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और ट्यूटर के पद शामिल हैं।

प्रधानाचार्य व प्रोफेसर को 1.48 लाख, उप प्रधानाचार्य को 1.20 लाख, एसोसिएट प्रोफेसर को 80 हजार, असिस्टेंट प्रोफेसर को 70 हजार और ट्यूटर को 45 हजार रुपया प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें