उत्तर प्रदेश सरकार इस बार लोक सेवा आयोग को सौ अधिक डीएसपी के रिक्त पदों
पर तैनाती का प्रस्ताव भेजेगी।
सरकार ने यह फैसला हर वर्ष रिक्त होने वाले
डीएसपी के पदों पर तैनाती में विलंब को देखते हुए किया है।
सरकार
के फैसले की जानकारी देते हुए विशेष सचिव गृह राकेश चंद्र ने बताया कि हर
वर्ष डीएसपी के रिक्त पदों के लिए सरकार द्वारा आयोग को जो प्रस्ताव भेजा
जाता है, उस पर अमल होने में दो से तीन साल लग जाते हैं।
पढ़ें- यूपी में सहायक उप निरीक्षक के पद होंगे सृजित
अब एक साथ तीन
वर्षों की रिक्तियों के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
इस बार डीएसपी के
सौ से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव भेजा जाना है। इंस्पेक्टर से डीएसपी बनने
के लिए 50 पदों का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...