फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में रिक्त पदों पर जल्द होंगी भर्तियां

Thu, 26 Feb 2015 12:46 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायतों में कार्य अधिकारियों के रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग ने रिक्त 24 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है।

यह जानकारी पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव ने विधान परिषद में बसपा सदस्य सूरजभान करवरिया के पूछे गए सवाल के जवाब में दी।

करवरिया ने कौशांबी जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी व कार्य अधिकारी के रिक्त पदों पर तैनाती और उसके दायित्वों के बारे में पंचायती राज मंत्री से जानकारी मांगी थी।

इस पर मंत्री ने बताया कि कार्य अधिकारी का पद 1997 से रिक्त है। विभाग में कार्य अधिकारी के 75 पद हैं।

रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध उप्र लोकसेवा आयोग से किया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होते ही इन पदों पर तैनाती कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें