फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: 69,000 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, ऐसे करें आवेदन

Thu, 06 Dec 2018 04:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के इतिहास में केवल प्राथमिक विद्यालयों के लिए होने जा रही अब तक की सबसे बड़ी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। 69,000 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने बुधवार को विज्ञापन जारी कर दिया।

विज्ञापन


सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 20 दिसंबर की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन शुल्क 21 दिसंबर तक जमा किए जाएंगे। 22 दिसंबर तक आवेदनपत्र की त्रुटियां ठीक कर प्रिंट लिया जा सकेगा। 23 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र 31 दिसंबर तक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।  

6 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक 18 मंडल मुख्यालयों पर लिखित परीक्षा होगी। 8 जनवरी को परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट पर उत्तरमाला अपलोड की जाएगी। 11 जनवरी की शाम 6 बजे तक उत्तरमाला पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। विशेषज्ञों की समिति 18 जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण करेगी। समिति की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरमाला में संशोधन कर 19 जनवरी को उसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 22 जनवरी को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद

4 दिसंबर की देर रात घोषित टीईटी (प्राथमिक) 2018 के परिणाम में 11 लाख एक हजार 645 अभ्यर्थियों में से तीन लाख 66 हजार 285 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अधिकारियों का मानना है कि लंबे अर्से बाद केवल प्राथमिक विद्यालयों के लिए हो रही इतनी बड़ी भर्ती अभ्यर्थियों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। ऐसे में इस भर्ती परीक्षा में करीब 4 लाख अभ्यर्थियों शामिल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 68500 सहायक अध्यापक भर्ती 2018 में 1 लाख 25 हजार 746 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1 लाख 7 हजार 873 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से केवल 41556 अभ्यर्थी ही चयनित हुए।

भर्ती परीक्षा में खास  
सहायक अध्यापक भर्ती केवल प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) विद्यालयों के लिए।
बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
उत्तर पुस्तिका की जगह ओएमआर शीट पर परीक्षा।
बीएड डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
केवल प्राथमिक टीईटी (कक्षा 1 से 5) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा से पहले कटऑफ निर्धारित नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें