लखनऊ। रोडवेज में संविदा परिचालकों के 250 पदों पर भर्ती 23 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए अयोध्या रोड स्थित अवध बस अड्डे पर तीन दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास हैं। आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह से अधिकतम 40 वर्ष तक हैं। अभ्यर्थी की लंबाई न्यूनतम पांच फुट तीन इंच होनी चाहिए। भारी वाहनों को चलाने का डीएल हो, जोकि कम से कम दो साल पुराना होना चाहिए। संविदा परिचालकों के परिजनों को प्रति वर्ष पांच निशुल्क पारिवारिक यात्रा पास मिलेंगे। भर्ती के लिए आवेदन करने वालों को तीन पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र, दो वर्ष पुराना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार, पैनकार्ड की फोटो कॉपी लेकर पहुंचना होगा।