पशुधन व दुग्ध विकास विभाग में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि तत्काल जारी करें।
उन्होंने पदोन्नति के लम्बित मामलों में भी जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
पशुधन विभाग में पशु चिकित्सा के 424 पद रिक्त हैं जबकि पशुधन प्रसार अधिकारी के 1083 पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।