फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी पाने का मौका, मांगे गए आवेदन

Mon, 11 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से उलझे ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। इस बार 3133 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती की कार्यवाही यूपी राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने शुरू की है।
विज्ञापन


पूर्व के विज्ञापन में जिन आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, उन्हें इस बार आवेदन नहीं करना होगा। नया आवेदन 18 जनवरी से ऑनलाइन किया जा सकेगा।

प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग ने तीन सितंबर, 2013 को वीडीओ के 3002 रिक्त पदों और उसी साल 6 दिसंबर को निशक्तजनों के लिए 19 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला था।

अभी तक यह हो चुका है

इनके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसमें करीब 1.23 लाख आवेदन आए थे। मगर, भर्ती की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई। सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन किया तो यह भर्ती भी आयोग को दे दी गई।

इसके बाद लंबे अर्से तक आयोग व विभाग के बीच पूर्व में लिए गए आवेदन को स्वीकार करने या निरस्त करने को लेकर बातचीत चलती रही।

अब, आयोग ने पूर्व के विज्ञापन से लिए गए आवेदनों को स्वीकार करते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी

आयोग के सचिव महेश प्रसाद ने बताया है कि तीन सितंबर और छह दिसंबर, 2013 के विज्ञापन के आधार पर जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है उन्हें फिर आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

नये आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही 18 जनवरी से शुरू होगी। आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी होगी।

विज्ञापन

इस तरह मिल गया नए लोगों को आवेदन का मौका

जिन पदों के लिए यह भर्ती शुरू की गई है उसमें पूर्व के 3021 पदों के साथ 112 नये पदों को जोड़ा गया है।

इससे पूर्व में विज्ञापित पदों पर ऐसे नये लोगों को भी आवेदन का मौका मिल गया है जो तब अर्हता पूरी न होने की वजह से बाहर रह गए थे।

शैक्षिक योग्यता : विज्ञान या कृषि के साथ इंटरमीडिएट।
कंप्यूटर संचालन में सीसीसी प्रमाणपत्र। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर शारीरिक परीक्षा होगी।

इसमें एक मील की दौड़, शारीरिक व्यायाम, दंड और बैठक, लंबी कूद, चार मील साइकिल दौड़ व दो मील पैदल चलने को शामिल किया गया है। इसके बाद इंटरव्यू होगा। चयन लिखित व इंटरव्यू के अंकों के आधार पर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें