उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तकरीबन चार सौ पदों के लिए विज्ञापन निकालने की तैयारी में है। विज्ञापन इस माह निकाले जाने की उम्मीद है।
आयोग की ओर से दिसंबर तक पीसीएस-2014, आरओ-एआरओ-2013 और लोअर सबऑर्डिनेट-2013 मुख्य परीक्षाएं हैं।
इसके बाद राजस्व निरीक्षक के अलावा विभिन्न विभागों में सहायक सांख्यिकी अधिकारी समेत कई अन्य पदों के लिए भी आवेदन मांगा गया है।
इन भर्तियों के लिए भी दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी में परीक्षाएं संभावित हैं। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में भर्ती की तैयारी है।