प्रादेशिक सेना में सैनिक जीडी और ट्रेडसमैन के पदों के लिए भर्ती रैली दो से आठ मार्च तक झारखंड के रांची स्थित 11 बिहार के फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में होगी।
जीडी के कुल 13 और ट्रेडसमैन में रसोईया के तीन पदों के लिए 18 से 42 वर्ष की उम्र के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
इस रैली में मध्य कमान के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा और उत्तराखंड के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।