उधर, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा का कहना है कि जो नियमावली बनी है उसी के आधार पर विज्ञापन आया है। अगर कुछ युवा इसमें छूट गए हैं तो कुछ सम्मिलित भी हुए हैं। जो अभ्यर्थी 2016 की भर्ती में शामिल हुए थे वह भी आवेदन कर सकते हैं।