कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी पद के लिए अभिलेखों को सत्यापन करातीं आवेदक।
श्रावस्ती। बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया करीब एक वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई थी। 18 फरवरी को कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया था। इस दौरान जो 52 अभ्यर्थी सत्यापन नहीं करा पाए थे शुक्रवार को उनके अभिलेखों का सत्यापन किया गया। इस मौके पर डीपीओ पीके दास, एसडीएम पीयूष जायसवाल, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अभिषेक उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।