डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन में ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को ऑनलाइन लेक्चर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लेक्चर की रिकॉर्डिंग शुरू की है। इसके लिए उसने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से सहयोग लिया है।
वहां के स्टूडियो में सोमवार से रिकार्डिंग शुरू हुई है। जानकारी के अनुसार शासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर प्रतिदिन दो घंटे का स्लॉट ले रहा है, जिसमें 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स की पढ़ाई के लिए लेक्चर की रिकार्डिंग दिखाई जाएगी ताकि प्रदेश भर के स्टूडेंट्स इसका लाभ ले और अपनी पढ़ाई को जारी रखें। इसी क्रम में 14 दिन के लिए 48 घंटे का स्टडी मैटेरियल तैयार किया जा रहा है।
इसका विस्तृत टाइम टेबल भी विभाग की तरफ से जारी किया जाएगा, जिसके लिए सोमवार को गणित, जीव विज्ञान आदि विषयों के शिक्षकों के लेक्चर रिकॉर्ड किए गए। आगे भी विषयवार इनकी रिकॉर्डिंग पूरी की जाएगी।