फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में एक दिन में मिले सर्वाधिक 392 मरीज, योगी अफसरों को तलब कर बोले- फील्ड में उतरो

Mon, 20 Jul 2020 01:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 392 मरीज मिलने व छह की जान जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के आला अफसरों को तलब कर फील्ड में उतरने के निर्देश दिए। इन अफसरों के साथ बैठक में उन्होंने संक्रमितों को भर्ती करने पर हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


उन्होंने एसजीपीजीआई के निदेशक को शहर के अन्य प्रमुख अस्पतालों के साथ बैठक करके कोविड-19 के उपचार के संबंध में एक मानक प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के निर्देश दिए। साथ ही राजधानी में नोडल अधिकारी के अलावा अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी।

सीएम ने अफसरों से होम आइसोलेशन व्यवस्था लागू करने पर विचार करने को कहा। प्रदेश में महामारी के बढ़ते प्रकोप को देेखते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य की तत्काल नियुक्ति के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए।
विज्ञापन


होल्डिंग एरिया में 15 मिनट से ज्यादा न रहे मरीज

सीएम ने कहा कि कोविड व नॉन कोविड मरीज 15 मिनट से अधिक होल्डिंग एरिया में न रहे। नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ व सफाई कर्मी की ड्यूटी पहले से लगाई जाए। अस्पतालों में टेलीविजन, अखबार व पर्याप्त बेड की व्यवस्था की जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए। मरीज की मृत्यु की स्थिति में परिजनों द्वारा शव न लिए जाने पर उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था प्रशासन करे। इसके लिए जिलों को राशि उपलब्ध करा दी गई है। 
 
विज्ञापन

प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 2250 नए मरीज

वहीं प्रदेश में भी रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 2250 संक्रमित मिले और 38 मरीजों को जान गंवानी पड़ी। नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, अवध के आठ जिलों बाराबंकी में 27, गोंडा 17, अयोध्या 14, रायबरेली 12, बलरामपुर 11, सुल्तानपुर 7, सीतापुर 6, बहराइच में 5 केस मिले।
 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 49,435 तक पहुंच चुकी है। इनमें 29,845 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1146 हो गया है। बीते 24 घंटे में 1181 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और फिलहाल कोरोना के 18,256 सक्रिय मामले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें